बक्सर के मनीष कुमार बने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा प्रदेश महासचिव
बक्सर । हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने संगठन विस्तार की दिशा में बक्सर के मनीष कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सोनवर्षा निवासी मनीष कुमार को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। युवा प्रदेश अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार सिंह ने 26 नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया।
पार्टी नेतृत्व ने उनसे संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें एक माह के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची प्रदेश मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है।
मनीष कुमार के मनोनयन की खबर से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में युवा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
Buxar, Buxar | Nov 28, 2026