नवजात देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित
------
#श्योपुर-/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कराहल के सभागार में गृह आधारित नवजात एवं प्रसूता देखभाल कार्यक्रम को ओर अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कम्युनिटी हेल्थ आफिसर तथा एएनएम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला कम्यूनिटी मोबाइलाइजर श्री अमित कुमार श्रीवास द्वारा कराहल विकासखंड के सभी सीएचओ एवं एएनएम को उक्त कार्यक्रम के तहत मॉड्यूल एवं प्रक्रिया पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा अनमोल पोर्टल एवं आशा पोर्टल लिंकेज, आशा विहीन ग्रामों में नवजात शिशुओं एवं प्रसूताओं की देखभाल प्रक्रिया के संबंध में उन्मुखीकरण किया गया तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित उक्त कार्यक्रम के तहत शिशुओ एवं प्रसूताओं की घर पर देखभाल किस प्रकार की जायें तथा लक्षणो के आधार पर जोखिमपूर्ण स्थिति के चिन्हांकन के संबंध में अवगत कराया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur