आंधी-तूफान और तेज बारिश का कहर पूरे देश को अगले 24 घंटे में अपनी चपेट में लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 जून 2026 को उत्तर भारत के कई इलाकों में गरज-चमक, 50-60 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है।
वहीं अगले 5-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) होने के आसार हैं, जिससे जलभराव, यातायात बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
#Monsoon #WeatherReport