
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के राजस्व ग्राम संडीला में रविवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रिंकी उर्फ रोली शर्मा के रूप में हुई है। वह अपने पीछे एक वर्ष का मासूम बच्चा छोड़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के मायके पक्ष ने पति एवं ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व दामाद ने फोन पर धमकी भी दी थी। वहीं, ग्रामीणों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस ने किसी भी संभावित कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#Amethi #Jagdishpur #BreakingNews #CrimeNews #UPPolice #Investigation #SuspiciousDeath #Justice #HindiNews #KhabarPublicNewsAmethi
Amethi, Amethi | Jun 28, 2026