छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन! कांकेर जिले की आमाबेड़ा तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कृषि विभाग के दो भ्रष्ट अधिकारियों प्रवीण चंद्राकर और सुंदर बछड़ (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) को 20,000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा। अधिकारियों ने पीड़ित किसान की नष्ट हुई फसल का 90,000 रुपये का बीमा पास कराने के एवज में कुल राशि का 75 फीसदी हिस्सा रिश्वत के रूप में मांग लिया था।
किसान की सतर्कता और शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया और पहली किस्त लेते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अन्नदाता के हक पर डाका डालने वाले ऐसे भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
#ChhattisgarhNews #Kanker #ACBAction #BreakingNews #AntiCorruptionBureau #BriberyCase #ChhattisgarhPolice #FarmerRights #JusticeForFarmers #FatafatNews