
#राठ: प्रेमी संग गई युवती बरामद, कोर्ट में प्रेमी के साथ रहने की जताई सहमति; थाने के बाहर युवती की मां ने युवक के पिता पर बरसाईं चप्पलें
बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक के साथ गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। गुरुवार को युवती के न्यायालय में बयान कराए गए, जहां उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ रहने की सहमति जताई।
जानकारी के मुताबिक युवती 20 सितंबर को बिठूर निवासी एक युवक के साथ चली गई थी। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को युवती को बरामद कर लिया।
⚡ कोर्ट के बयान के बाद थाने के बाहर हंगामा
गुरुवार को न्यायालय में बयान होने के बाद युवती ने प्रेमी के साथ रहने की सहमति जताई। इसके बाद युवती की मां कथित तौर पर गुस्से में आ गई।
बताया गया कि युवती की मां ने अपने बेटे के साथ बिवांर थाना के सामने युवक के पिता के साथ मारपीट की और चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही। युवती की मां अपने बेटे के साथ बोलेरो में बैठकर वहां से चली गई।
👮 युवक पुलिस की हिरासत में
थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक अभी थाने में है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और न्यायालय में दिए गए युवती के बयान के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
👉 हमीरपुर की हर बड़ी खबर के लिए Rath Times को फॉलो जरूर करें।
👍 खबर पसंद आए तो LIKE और SHARE करें।
💬 आपकी राय महत्वपूर्ण है—कमेंट जरूर करें।
#Biwarn #Hamirpur #CrimeNews #HamirpurNews #RathTimes #LocalNews
Rath, Hamirpur | Oct 1, 2026