सशक्त वाहिनी अभियान के तहत युवतियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, 20 नवंबर तक करें आवेदन
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के उद्देश्य से सशक्त वाहिनी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत युवतियों एवं बालिकाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर पुलिस भर्ती में चयन की तैयारी के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन, अध्ययन एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से 20 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, कक्ष क्रमांक 147, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला सीहोर में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन करने वाली युवतियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना तथा कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकती हैं।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore