भिवानी- कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस डीएनटी (विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजाति) टास्क फोर्स की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की सहमति से मुकेश कुमार नायक को सर्वसम्मति से डीएनटी टास्क फोर्स कांग्रेस, जिला भिवानी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बैठक में पार्टी में कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी, डीएनटी टास्क फोर्स के हरियाणा चेयरमैन डा. धनकुमार, प्रदेश वाईस चेयरमैन राजकुमार नायक, प्रदेश सचिव व भिवानी-फतेहाबाद प्रभारी गोविंद सांसी, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण ठेकेदार, अनिल, कुलदीप, बलजीत राणा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको क्या लगता है, भिवानी में कांग्रेस मजबूत हो रही है, पहले जैसी ही है या फिर पहले से भी कमजोर हुई है ?