राहुल गांधी के प्रोग्राम छात्रों की गूंज को सफल बनाने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स जा रहे कांग्रेस नेता👇
मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र जाटव के साथ कुलदीप यादव संगठन महासचिव विनोद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष आशिफ कुरैशी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह डंगस ने शहर की विभिन्न कोचिंगों पर शहर के हृदय स्थल जीवाजी गंज पार्क में पहुंचकर छात्रों के साथ संवाद किया और युवाओं से शिक्षा, रोजगार एवं उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान युवाओं से 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने एवं अपना रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया। इसी तरह एनएसयूआई के पदाधिकारी भी छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सक्रिय हैं।