जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांगजन को मिलने वाली पेंशन की धनराशि में बहुत जल्द एक बार फिर वृद्धि की जाएगी। नई धनराशि की घोषणा अतिशीघ्र की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण समारोह में कहा कि पहले दिव्यांगजन को 300 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती थी। सरकार ने इसे बढ़ाकर पहले 500 और फिर 1000 रुपये किया। अब इसे और बढ़ाने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री ने बच्चों में दिव्यांगता की पहचान जल्द से जल्द करने पर जोर दिया, ताकि उसका इलाज समय से किया जा सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण की शुरुआत बचपन से होनी चाहिए। शुरुआती जांच, थेरेपी, अभिभावकों को मार्गदर्शन, विशेष शिक्षा और तकनीकी सहायता पर सरकार का जोर है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇