
बिग ब्रेकिंग़: धामी सरकार की कैबिनेट के बड़े फैसले पढ़िए एक नजर में।
1: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजन को मिली मंजूरी.
2: सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी। संगठित कर्मकारों के साथ अब असंगठित कर्मकारों को भी किया गया शामिल.
3: ESI में फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में किया गया संशोधन. अब डी. फार्मा के साथ ही बी. फॉर्मा के लोग भी बन सकेंगे फार्मासिस्ट.
4: चीनी मिलों को मिलने वाले लोन के लिए सरकार ने गारंटर देने पर बनी सहमति.
5: उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी.
6: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले छात्रों के साथ दो साल का होगा बॉन्ड. पीजी कोर्स पूरा होने के बाद राज्य में दो साल तक देनी होगी अपनी सेवाएं.
7: उत्तराखंड पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव नीति, 2026 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी.
8: प्रदेश निर्माण कार्यों के लिए इम्पैनल संस्थानों में से NHIDCL को सूचीबद्ध से हटाया गया.
9:विधानसभा मानसून सत्र के सत्रावसान को मिली मंजूरी.
सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को मिली मंजूरी.
10: उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों के सृजन को मिली मंजूरी.
11: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम को किया गया अधिकृत.
12: उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी.
13: आशा कर्मचारियों के मानदेय को 1700 रुपए बढ़ाने की मिली मंजूरी अभी तक 8300 रुपये मिलते थे अब मानदेय बढ़ाने के बाद उनको 10000 रुपए का मानदेय मिलेगा.