
# एक ही दिन में तीन बड़ी कार्रवाई! छतरपुर में प्रशासन का एक्शन मोड, अवैध कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें
**छतरपुर।** लगता है छतरपुर प्रशासन ने अब ठान लिया है कि जिले में अवैध कारोबार करने वालों को खुली छूट नहीं मिलने वाली! एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई बड़ी कार्रवाइयों ने यह संदेश दे दिया है कि नियमों को ताक पर रखकर कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।
पहली कार्रवाई महोबा रोड स्थित मातों सर्विस पेट्रोल पंप पर हुई, जहां ट्रक से सरकारी खाद्य सामग्री की चोरी कर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। सिटी कोतवाली पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
दूसरी कार्रवाई सरानी दरवाजा रोड पर हुई, जहां सिटी कोतवाली पुलिस, खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए।
वहीं तीसरी बड़ी कार्रवाई ओरछा रोड थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सामने की, जहां पुलिस ने 350 पेटी अवैध शराब के साथ एक पिकअप वाहन जब्त किया।
अब सवाल यह नहीं कि प्रशासन कार्रवाई कर सकता है या नहीं, बल्कि सवाल यह है कि ऐसी कार्रवाई लगातार कब तक जारी रहती है?
क्योंकि जब प्रशासन मैदान में उतरता है तो अवैध कारोबारियों के लिए कारोबार चलाना आसान नहीं रहता। एक दिन में तीन बड़ी कार्रवाइयां निश्चित रूप से प्रशासन की सक्रियता का संकेत हैं।
**बस अब जनता की एक ही उम्मीद है कि यह एक्शन सिर्फ एक दिन का अभियान बनकर न रह जाए। कार्रवाई लगातार हो, दोषियों पर नियमानुसार सख्त कदम उठें और जब्त सामग्री से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच हो।**
अगर इसी तरह प्रशासन की टीम सक्रिय रही तो सरकारी खाद की कालाबाजारी, अवैध गैस भंडारण और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।
**वाह रे छतरपुर प्रशासन! एक दिन में तीन कार्रवाई... अब अवैध कारोबारियों को भी समझ आ गया होगा कि प्रशासन जब एक्शन मोड में आता है, तो हिसाब-किताब मौके पर भी हो सकता है!**