Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

हाईवे किनारे मिला हीरालाल द्विवेदी का शव, हत्या की आशंका; कई पहलुओं पर जांच जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोड़ियावा मजरे बगाही निवासी हीरालाल द्विवेदी उर्फ बदलू (लगभग 60 वर्ष) का शव सोमवार सुबह हाईवे किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, वह सुबह घर से शौच के लिए निकले थे, जिसके कुछ समय बाद उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शरीर पर गोली लगने के निशान होने की चर्चा के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सभी पहलुओं पर गहन जांच के निर्देश दिए। मौके पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मृतक के भतीजे जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हत्या, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों सहित विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ग्रामीणों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि हीरालाल द्विवेदी झाड़-फूंक का कार्य भी करते थे। हालांकि घटना का इससे कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। बताया जाता है कि हीरालाल द्विवेदी के दो पुत्र थे, जिनमें एक पुत्र की कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दूसरा पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जाता है। उनकी पत्नी का भी पहले ही निधन हो चुका है। परिवार पहले से ही कई दुखद परिस्थितियों का सामना कर रहा था, ऐसे में हीरालाल की मौत से परिजनों पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। #Amethi #AmethiNews #Jagdishpur #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #MurderMystery #PoliceInvestigation #AmethiPolice #HighwayNews #LocalNews #UttarPradesh #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #KhabarPublic #AmethiLive #JagdishpurNews #GroundReport #LatestNews

Amethi, Amethi | Jun 8, 2026

MORE NEWS

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा #now44news #ytshorts #breakingnews #up #sultanpur

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा #now44news #ytshorts #breakingnews #up #sultanpur

Amethi, Amethi | Jun 8, 2026

🚨 RTI में खुलासा या बड़ा सवाल?

अमेठी में फायर विभाग के कुछ कर्मियों की 15-20 वर्षों से एक ही स्टेशन पर तैनाती को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता रईस अहमद ने मुख्यमंत्री से जांच और स्थानांतरण की मांग की है।

🎤 सुनिए औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के कठौरा आरटीआई एक्टिविस्ट रईस अहमद ने इंटरव्यू में क्या कहा?
क्या लंबे समय से एक ही जगह तैनाती व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है? वही लगाये अवैध वसूली के भी  आरोप !

📍पूरा इंटरव्यू देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।

#Amethi #RTI #FireDepartment #RaisAhmad #Jagdishpur #Musafirkhana #UPNews #BreakingNews #AmethiNews #ViralVideo #NewsReel #KhabarPublicNews

🚨 RTI में खुलासा या बड़ा सवाल? अमेठी में फायर विभाग के कुछ कर्मियों की 15-20 वर्षों से एक ही स्टेशन पर तैनाती को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता रईस अहमद ने मुख्यमंत्री से जांच और स्थानांतरण की मांग की है। 🎤 सुनिए औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के कठौरा आरटीआई एक्टिविस्ट रईस अहमद ने इंटरव्यू में क्या कहा? क्या लंबे समय से एक ही जगह तैनाती व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है? वही लगाये अवैध वसूली के भी आरोप ! 📍पूरा इंटरव्यू देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। #Amethi #RTI #FireDepartment #RaisAhmad #Jagdishpur #Musafirkhana #UPNews #BreakingNews #AmethiNews #ViralVideo #NewsReel #KhabarPublicNews

Amethi, Amethi | Jun 8, 2026

अमेठी में वृद्ध की गोली मारकर हत्या #breakingnews #now44news #up #latestnews #amethi

अमेठी में वृद्ध की गोली मारकर हत्या #breakingnews #now44news #up #latestnews #amethi

Amethi, Amethi | Jun 8, 2026

सुल्तानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव #now44news #ytshorts #breaking #sultanpur

सुल्तानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव #now44news #ytshorts #breaking #sultanpur

Amethi, Amethi | Jun 8, 2026

जगदीशपुर में अधेड़ की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गोली लगने के निशान, हाईवे किनारे शव बरामद; हीरालाल द्विवेदी की मौत पर उठे सवाल

जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सोमवार भोर में हाईवे किनारे 60 वर्षीय हीरालाल द्विवेदी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

❓आखिर हीरालाल द्विवेदी की मौत के पीछे क्या है वजह? हत्या, हादसा या कोई बड़ी साजिश?

#Amethi #Jagdishpur #HeeraLalDwivedi #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #AmethiNews #ViralNews #KhabarPublicNewsAmethi

जगदीशपुर में अधेड़ की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका गोली लगने के निशान, हाईवे किनारे शव बरामद; हीरालाल द्विवेदी की मौत पर उठे सवाल जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सोमवार भोर में हाईवे किनारे 60 वर्षीय हीरालाल द्विवेदी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ❓आखिर हीरालाल द्विवेदी की मौत के पीछे क्या है वजह? हत्या, हादसा या कोई बड़ी साजिश? #Amethi #Jagdishpur #HeeraLalDwivedi #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #AmethiNews #ViralNews #KhabarPublicNewsAmethi

Amethi, Amethi | Jun 8, 2026