#कुल्लू में 2.022 किलो चरस बरामद, 39 वर्षीय महिला गिरफ्तार
#बरशैणी–तोष सड़क पर नाकाबंदी के दौरान जिला डिटेक्शन सेल की कार्रवाई, नशे की खेप मिलने से मचा हड़कंप।
#हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.022 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में 39 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है।
#जानकारी के अनुसार, बरशैणी–तोष सड़क पर नाकाबंदी के दौरान जिला डिटेक्शन सेल की टीम ने जांच के दौरान महिला से 2.022 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
#फिलहाल मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है। चरस कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इन पहलुओं की जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।
#Kullu #कुल्लू #HimachalPradesh #हिमाचलप्रदेश #चरसबरामद #नशेकेखिलाफकार्रवाई #KulluPolice #HimachalMentor #हिमाचलमेंटोर