
breaking news
गोंडा में दर्दनाक हादसा: शादी से दो महीने पहले 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर दी जानगोंडा क्षेत्र के नयाबास इकताजपुर गांव में रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अपनी दादी के साथ रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर बहादुरगढ़ में मजदूरी करते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल कुमारी पुत्री चोखेलाल (18) की महज दो महीने बाद शादी तय थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसने अचानक अपने कमरे की अंदर से किवाड़ बंद कर ली और पंखे की कुंडी से चुन्नी बांधकर लटक गई। कुछ समय बाद जब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कमरा बंद पाया, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस और गोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फॉरेसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां युवती मृत अवस्था में मिली।पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी, अलीगढ़ भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। Aligarh PoliceNeeraj Kumar@followers
Koil, Aligarh | Sep 14, 2026