
**श्री राम सेवा समिति पौण्टा साहिब की प्रथम बैठक सम्पन्न**
पौण्टा साहिब, 1 नवंबर 2026
आज दिनांक 1 नवंबर 2026 को देई जी साहिबा मंदिर परिसर, पौण्टा साहिब में श्री राम सेवा समिति पौण्टा साहिब की प्रथम बैठक का आयोजन तोता राम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
- **प्रधान**: ओम प्रकाश चौहान, अधिवक्ता
-
- **वरिष्ठ उपाध्यक्ष**: रंजीत शर्मा एवं लाल सिंह चौहान
- **उपाध्यक्ष**: दिनेश शर्मा ठेकेदार
**महासचिव**: सुनील तोमर
- **कोषाध्यक्ष**: मुकेश शर्मा
- **सचिव**: अर्जुन शर्मा एवं सुदेश तोमर
- **सह सचिव**: विकास वालिया
- **सह संगठन सचिव**: दिनेश शर्मा एवं पदम् गर्ग
- **कानूनी सलाहकार**: प्रताप सिंह एवं श्याम सिंह
इसके अतिरिक्त,
- **मुख्य संरक्षक**: हिमाचल मंडल श्री महंत नागा बाबा चेतन्य गिरी महाराज, गौरी शंकर आश्रम, सैंज, जिला कुल्लू
- **मुख्य सलाहकार**: तहसीलदार पौण्टा साहिब एवं मंदिर अधिकारी, श्री देई जी साहिब तथा श्री तोता राम शर्मा
**कार्यकारिणी सदस्य**: सर्वश्री संत राम पुंडीर, राजेन्द्र चौहान, राकेश तोमर, अमित शर्मा, विक्की चौहान एवं राघव शर्मा।
समिति की ओर से आगामी कार्यक्रम की घोषणा भी की गई। **24 नवंबर 2026** को सुबह माँ यमुना से राम मंदिर तक कलश यात्रा एवं अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस पूरे आयोजन में मुख्य रूप से हिमाचल मंडल श्री महंत नागा बाबा चेतन्य गिरी महाराज (गौरी शंकर आश्रम, सैंज, जिला कुल्लू) के साथ हमारे हिमालय क्षेत्र के नागा बाबा एवं संत महात्माओं का आगमन होगा। नागा बाबाओं एवं संत महात्माओं के दर्शन दुर्लभ होते हैं। उनके पौण्टा साहिब आगमन से यह शहर गौरवान्वित होगा। पूरा कार्यक्रम उनके सानिध्य में संपन्न होगा।
उक्त दिन दोपहर लगभग 12:00 बजे से 1:00 बजे के बीच धनला मंदिर से श्री शिरगुल महाराज की छड़ी का आगमन भी होगा।
श्री राम सेवा समिति पौण्टा साहिब सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से इस पुण्य एवं दुर्लभ अवसर पर सक्रिय सहभागिता की अपील करती है।
**प्रेषक**
श्री राम सेवा समिति पौण्टा साहिब