Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

राजस्व लक्ष्य प्राथमिकता - नमित मेहता आबकारी आयुक्त ने वीसी में अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 4 जून। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप राजस्व लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है इस संबंध में कोताही नही होनी चाहिए। आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नही होने पर जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आबकारी आयुक्त नमित मेहता विडियों काॅफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में राजस्व बाकियात की वसूली के लिए 2 माह के अभियान चलाने, बंदोबस्त पूर्ण करने, निरोधात्मक गतिविधियों को गति देने, मुखबिर योजना के बकाया प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए। राजस्व प्राथमिकता आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने वीसी में कहा कि राजस्व अर्जन विभाग की प्राथमिकता है अतः लक्ष्य के अनुरूप राजस्व के लिए सर्कलवार, दुकानवार रिव्यू करते हुए कार्ययोजना बनाकर नियमित समीक्षा करेंगे तो अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने प्रदेष में राजस्व अर्जन में पिछड़ रहे जिलों को निरोधात्मक गतिविधियां बढ़ाने, बाकियात की वसूली करने एवं सर्कलवार समीक्षा के निर्देष दिए जिससे वांछित लक्ष्य प्राप्त किए जा सके। आबकारी आयुक्त ने प्रदेष में राजस्व बाकियात वसूली के लिए 2 माह का अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में 2250 करोड़ की अनुमानित बाकियात है जिसकी वसूली के लिए जिलेवार लक्ष्य आवंटित किए है। बाकियात की वसूली के लिए प्रकरणवार समीक्षा करते हुए समझाईश, समायोजन एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। बंदोबस्त पूर्ण करें आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि बंदोबस्त का कार्य अपेक्षा के अनुरूप है लेकिन कुछ जिलों में अपेक्षित प्रगति नही होने के कारण कुछ दुकानें शेष रह गई है। जिन जिलों में बंदोबस्त का कार्य पूर्ण नही हुआ है वहां संबंधित जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। आबकारी आयुक्त ने अगली नीलामी प्रक्रिया में शेष दुकानों का भी बंदोबस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुखबिर योजना के प्रकरणों का निस्तारण आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश में मुखबिर योजना से संबंधित लंबित 46 प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निरोधात्मक अभियान के तहत कई जिलों की प्रगति अपेक्षित नही रही है इसके तहत बड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिलों में होटल्स, फार्म हाउस में शादियांे एवं भव्य आयोजन में अन्य राज्यों की शराब अथवा अवैध मदिरा पर कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे राजस्व क्षति को रोका जा सके। वीसी में मदिरा उठाव, राजस्व वसूली के संबंध में विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पाॅलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अनिल कुमार शर्मा, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित प्रदेश के समस्त जोन के अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी मौजूद रहे। --00--

Badgaon, Udaipur | Jun 4, 2026

MORE NEWS

फतेहसागर झील में मोबाइल निकालने कूदा उज्जैन बोटिंग का ऑपरेटर,डूबने से मौत !#rajdhani_khabar #udaipur #udaipurpolice #viralvideos

फतेहसागर झील में मोबाइल निकालने कूदा उज्जैन बोटिंग का ऑपरेटर,डूबने से मौत !#rajdhani_khabar #udaipur #udaipurpolice #viralvideos

Badgaon, Udaipur | Jun 7, 2026

*उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA) चुनाव 2026*

*डॉ. विकास बामणिया चुने गए यूआरडीए नए अध्यक्ष*

उदयपुर, 7 जून।
Rabindranath Tagore (RNT) Medical College एवं संबद्ध चिकित्सालयों के रेजिडेंट चिकित्सकों की प्रतिनिधि संस्था उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA) के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में डॉ. विकास बामणिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया।

चुनाव में कुल 529 मत पड़े, जिनमें से 8 मत निरस्त घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. विकास बामणिया को 394 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. धर्मपाल यादव को 127 मत मिले। इस प्रकार डॉ. बामणिया ने 267 मतों के भारी अंतर से विजय हासिल की।

URDA की नई कार्यकारिणी में डॉ. शिवम ढींगरा निर्विरोध महासचिव (General Secretary), डॉ. सोनल शर्मा निर्विरोध उपाध्यक्ष (Vice President) तथा डॉ. अविनाश मौर्य निर्विरोध संयुक्त सचिव (Joint Secretary) निर्वाचित हुए।

जीत के बाद डॉ. विकास बामणिया ने सभी रेजिडेंट चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रत्येक रेजिडेंट डॉक्टर के विश्वास, सहयोग और समर्थन की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नई टीम रेजिडेंट चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान, सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न विभागों के रेजिडेंट चिकित्सकों में उत्साह का माहौल देखा गया तथा सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

नवनिर्वाचित टीम ने रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों की रक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा, हॉस्टल सुविधाओं में सुधार तथा प्रशासन एवं रेजिडेंट चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
उल्लेखनीय हैं कि २६ मई २०२६ को राजस्थान डॉक्टर्स वेलफेयर फेडरेशन के चुनाव में डॉ विकास बामनिया फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं!
डॉ विकास बामनिया के पिता डॉ शंकर एच बामनिया सीएमएचओ उदयपुर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव हैं!

*उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA) चुनाव 2026* *डॉ. विकास बामणिया चुने गए यूआरडीए नए अध्यक्ष* उदयपुर, 7 जून। Rabindranath Tagore (RNT) Medical College एवं संबद्ध चिकित्सालयों के रेजिडेंट चिकित्सकों की प्रतिनिधि संस्था उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA) के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में डॉ. विकास बामणिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया। चुनाव में कुल 529 मत पड़े, जिनमें से 8 मत निरस्त घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. विकास बामणिया को 394 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. धर्मपाल यादव को 127 मत मिले। इस प्रकार डॉ. बामणिया ने 267 मतों के भारी अंतर से विजय हासिल की। URDA की नई कार्यकारिणी में डॉ. शिवम ढींगरा निर्विरोध महासचिव (General Secretary), डॉ. सोनल शर्मा निर्विरोध उपाध्यक्ष (Vice President) तथा डॉ. अविनाश मौर्य निर्विरोध संयुक्त सचिव (Joint Secretary) निर्वाचित हुए। जीत के बाद डॉ. विकास बामणिया ने सभी रेजिडेंट चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रत्येक रेजिडेंट डॉक्टर के विश्वास, सहयोग और समर्थन की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नई टीम रेजिडेंट चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान, सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न विभागों के रेजिडेंट चिकित्सकों में उत्साह का माहौल देखा गया तथा सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। नवनिर्वाचित टीम ने रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों की रक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा, हॉस्टल सुविधाओं में सुधार तथा प्रशासन एवं रेजिडेंट चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उल्लेखनीय हैं कि २६ मई २०२६ को राजस्थान डॉक्टर्स वेलफेयर फेडरेशन के चुनाव में डॉ विकास बामनिया फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं! डॉ विकास बामनिया के पिता डॉ शंकर एच बामनिया सीएमएचओ उदयपुर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव हैं!

Badgaon, Udaipur | Jun 7, 2026

*साइकिल रैली और योग के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश*

चित्तौड़गढ़, 07 जून 2026।  फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा रविवार प्रातः “Sunday on Cycle” कार्यक्रम एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप अधीक्षक  बृजेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना कर किया गया। सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक आयोजित साइकिल रैली तथा स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

         जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा साइकिल रैली में सहभागिता कर फिट इंडिया मिशन का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
      साइकिल रैली के उपरांत इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग, रोप स्किपिंग एवं अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लेते हुए स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी आमजन के साथ सहभागिता कर फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों, युवाओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

*साइकिल रैली और योग के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश* चित्तौड़गढ़, 07 जून 2026। फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा रविवार प्रातः “Sunday on Cycle” कार्यक्रम एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना कर किया गया। सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक आयोजित साइकिल रैली तथा स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा साइकिल रैली में सहभागिता कर फिट इंडिया मिशन का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साइकिल रैली के उपरांत इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग, रोप स्किपिंग एवं अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लेते हुए स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी आमजन के साथ सहभागिता कर फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों, युवाओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Badgaon, Udaipur | Jun 7, 2026

उदयपुर पुलिस की ‘संदेश ऑन साइकिल’ रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश

उदयपुर, 7 जून 2026। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उदयपुर पुलिस द्वारा “संदेश ऑन साइकिल” अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/खेड़वाड़ा अंजना सुखवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित साइकिल रैली काला किवाड़ से प्रारंभ होकर संजय गार्डन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शहर के विभिन्न पुलिस अधिकारियों, जवानों, स्मार्ट सिटी अधिकारियों, एनजीओ प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल उपयोग और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस मित्र, युवा वर्ग, महिला सदस्य, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उदयपुर पुलिस ने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिट रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

#UdaipurPolice #CycleRally #WorldBicycleDay #FitIndia #UdaipurNews #LakeCityNews #HealthyLifestyle #EnvironmentAwareness #RajasthanPolice

उदयपुर पुलिस की ‘संदेश ऑन साइकिल’ रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश उदयपुर, 7 जून 2026। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उदयपुर पुलिस द्वारा “संदेश ऑन साइकिल” अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/खेड़वाड़ा अंजना सुखवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित साइकिल रैली काला किवाड़ से प्रारंभ होकर संजय गार्डन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शहर के विभिन्न पुलिस अधिकारियों, जवानों, स्मार्ट सिटी अधिकारियों, एनजीओ प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल उपयोग और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस मित्र, युवा वर्ग, महिला सदस्य, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उदयपुर पुलिस ने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिट रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। #UdaipurPolice #CycleRally #WorldBicycleDay #FitIndia #UdaipurNews #LakeCityNews #HealthyLifestyle #EnvironmentAwareness #RajasthanPolice

Badgaon, Udaipur | Jun 7, 2026

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई*
 *बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया*

चित्तौड़गढ़, 07 जून 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोली द्वारा  एक तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति तथा थाना निकुंभ द्वारा  एक अन्य तस्कर की करीब 01 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां फ्रीज कराने के बाद अब बेगूं थाना पुलिस ने लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्ति को फ्रीज कराया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि  पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगूं अंजलीसिंह के सुपरविजन में  थाना सर्किल के बालकिशन पिता कन्हैयालाल जाति धाकड़ निवासी रामपुरीया थाना बेगू जिला  के विरुद्ध पुलिस थाना नागल जिला अम्बाला हरियाणा एवं  पुलिस थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ पर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर बालकिशन धाकड़ द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति मकान खसरा नम्बर 669 ग्राम रामपुरीया तहसील बेगू व ट्रैक्टर को दिनांक 06.मई.2026 को फ्रीजिंग हेतु कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली भारत सरकार द्वारा बालकिशन धाकड़  के मकान व ट्रैक्टर को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर मकान व ट्रैक्टर को फ्रिज किया गया। उक्त मकान व ट्रैक्टर की कीमत करीब 50 लाख रूपये है।
पुलिस थाना बेगू टीम :- थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, एएसआई हीरालाल, 
गीतालाल, हैडकानि. भगवानलाल, कानि.कमलेश, अंकित, कलीराम,ईश्वर, पिन्टूराम,सुमेर,भागीरथ, म.कानि. किरण

    जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई* *बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया* चित्तौड़गढ़, 07 जून 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोली द्वारा एक तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति तथा थाना निकुंभ द्वारा एक अन्य तस्कर की करीब 01 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां फ्रीज कराने के बाद अब बेगूं थाना पुलिस ने लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्ति को फ्रीज कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगूं अंजलीसिंह के सुपरविजन में थाना सर्किल के बालकिशन पिता कन्हैयालाल जाति धाकड़ निवासी रामपुरीया थाना बेगू जिला के विरुद्ध पुलिस थाना नागल जिला अम्बाला हरियाणा एवं पुलिस थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ पर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर बालकिशन धाकड़ द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति मकान खसरा नम्बर 669 ग्राम रामपुरीया तहसील बेगू व ट्रैक्टर को दिनांक 06.मई.2026 को फ्रीजिंग हेतु कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली भारत सरकार द्वारा बालकिशन धाकड़ के मकान व ट्रैक्टर को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर मकान व ट्रैक्टर को फ्रिज किया गया। उक्त मकान व ट्रैक्टर की कीमत करीब 50 लाख रूपये है। पुलिस थाना बेगू टीम :- थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, एएसआई हीरालाल, गीतालाल, हैडकानि. भगवानलाल, कानि.कमलेश, अंकित, कलीराम,ईश्वर, पिन्टूराम,सुमेर,भागीरथ, म.कानि. किरण जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Badgaon, Udaipur | Jun 7, 2026