बागपत के बिजवाड़ा गांव में आधी रात सनसनीखेज वारदात
बिजवाड़ा गांव में एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से झुलसे राजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों का आरोप है कि महिला ने देर रात अपने प्रेमी को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने राजीव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा आरोपी प्रेमी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गोली मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
राजीव के पिता सत्यवीर कश्यप ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#Baghpat #Bijwara #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice
Baghpat, Bagpat | Jun 21, 2026