
⏩शारीरिक नापजोख , प्रवीणता टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन 7 अक्टूबर से
⏩ मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए लिखित परीक्षा संपन्न होने के पश्चात परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है।
⏩सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों हेतु लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा जिसमें शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेडा रोड, नीलबड, भोपाल में 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया गया है, जिसका विस्तृत विवरण श्मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in एवं जेल विभाग की वेबसाइट jail.mp.gov.in पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को निकालकर नियत तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित हो सकते है।
⏩ उल्लेखनीय है कि सहायक जेल अधीक्षक के 25 पद एवं जेल प्रहरी के 757 पदों हेतु मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा क्रमशः 256 एवं 8217 अभ्यर्थियों को प्रथम चरण अंतर्गत लिखित परीक्षा में पात्र पाया गया है जिनका द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन किया जाना है।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mohdept
#उमरिया