
अगले मंगलवार से नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में होगी जनसुनवाई
--
आमजन की सुविधा के लिए आगामी मंगलवार, 11 अगस्त 2026 से प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन निवाड़ी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के आदेशानुसार अब तक आयोजित की जा रही जनसुनवाई को नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। जनसुनवाई में कलेक्टर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई करेंगे तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
इसके साथ ही पृथ्वीपुर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई पूर्ववत यथावत स्थान पर ही आयोजित की जाएगी। पृथ्वीपुर जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़कर आमजन से संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करेंगे।
जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे 11 अगस्त 2026 से अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु निवाड़ी रेलवे स्टेशन के समीप नवनिर्मित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभागार, में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें।
#jansamparkMP #niwari