Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

*पुलिस ने पकड़े 8 शातिर चोर, चोरी की 3 बाइक व अवैध तमंचे बरामद* *पुलिस ने दो पक्षों में झगड़े को टाला, दोनों पक्षों के 10 लोगों का शांतिभंग में चालान* रिपोर्ट अवधेश शर्मा *सुभाषनगर, बरेली।* थाना सुभाषनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 8 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 3 बाइक, 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस और 2 चाकू बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार यादव ने बताया कि 17.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर कालीबाड़ी मैदान के पास से अंशुल पुत्र राजू, सुमित पुत्र ओमप्रकाश, करन पुत्र राजेश, विशाल पुत्र राजेन्द्र, शिवा पुत्र राजीव, कृष्णा पुत्र राजेश, अमन पुत्र दिनेश व एक नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने सुभाषनगर, बारादरी व कोतवाली क्षेत्र से बाइक चोरी की घटनाएं कबूल कीं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने मढ़ीनाथ में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को मौके पर पहुंचकर टाल दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। *थाना सुभाषनगर पुलिस की कार्रवाई* #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस #थानासुभाषनगर

Bareilly, Bareilly | Jun 19, 2026

MORE NEWS