
शेरगढ़ में भाई की गोली मारकर हत्या: पुलिस ने कार्रवाई तेज की, सीओ बहेड़ी ने दी जांच की जानकारी बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में सगे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किए जाने तथा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन, आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा मामले की हर पहलू से निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। सीओ ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे प्रकरण की निगरानी कर रही है तथा जल्द ही मामले का सफल खुलासा किए जाने का दावा किया है। #बरेलीपुलिस
Bareilly, Bareilly | Jul 17, 2026

बरेली अधिवक्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की शिकायत सुबाई ना होने पर लगाई न्याय की गुहार #बरेलीपुलिस #वायरलन्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़
Bareilly, Bareilly | Jul 14, 2026

विवादित भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग #बरेलीन्यूज़लाइव #जिलाधिकारीबरेली #वायरलन्यूज़ #बरेलीपुलिस
Bareilly, Bareilly | Jul 14, 2026

समझौते के नाम पर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने और भाई पर झूठा दुष्कर्म का दर्ज कराने एस एस पी से लगाई न्याय की गुहार #बरेलीन्यूज़लाइव। #बरेलीपुलिस #वायरलन्यूज़
Bareilly, Bareilly | Jul 13, 2026

ऑपरेशन Cy-वज्र के चौथे दिन बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 साइबर अपराधी और 1 वांछित आरोपी गिरफ्तार #बरेलीपुलिस
Bareilly, Bareilly | Jul 13, 2026