आंगनबाड़ी के बच्चों को भी यूनिफॉर्मः मुख्यमंत्री
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों के भी बच्चों को यूनिफॉर्म मिलेंगे। एक बच्चे को दो सेट यूनिफॉर्म दिया जाएगा। वहीं प्रदेश में साल 2017 के बाद 70 हजार केंद्रों को नया स्वरूप भी दिया गया है।
सीएम बुधवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ पर बोल रहे थे। उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, इसी मंत्रालय की राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और सूबे की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या के साथ रिमोट का बटन दबाकर नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भकिया। पोषण माह में देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां चलेंगी।
#LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS #VaranasiUpdate 👇👇