⬇️पिथौरागढ़ :- अंबेडकर और SC/ST समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी गिरफ्तार⬇️
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के प्रति कथित अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के मामले में फरार चल रहे आरोपी शमशेर सिंह महर निवासी कुमौड़ को पिथौरागढ़ पुलिस ने अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है।
वादी गोपाल राम की तहरीर पर 26 सितंबर को कोतवाली पिथौरागढ़ में BNS और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को विधिक नोटिस दिए जाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।