वार्ड-2 में ‘बाहरी’ प्रत्याशी का चुनावी किस्सा
गुड़ामालानी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लूणाराम माली को महज 1 वोट मिला। खास बात ये कि लूणाराम माली वार्ड-2 के निवासी भी नहीं हैं। अब सवाल उठ रहा है—वार्ड में अपना नहीं, फिर भी ये वोट आखिर अपना कौन निकला? लगता है कोई ऐसा जांबाज समर्थक जरूर था, जिसने आखिरी वक्त तक “साथ नहीं छोड़ेंगे” का वादा निभा दिया।कम से कम एक इंसान तो अपने साथ खड़ा था! चुनावी नतीजा छोटा जरूर है, लेकिन चर्चा बड़ी है अब देखना दिलचस्प होगा कि लूणाराम भी अपने इस एकमात्र ‘वफादार’ का साथ निभाते हैं या नहीं!