
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारतः सेवा चित्र” अभियान के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा भवन, बेलीसराय में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार, डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश अस्थाना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
है
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। बच्चों ने अपने विचारों और वक्तव्य के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध भारत के सपनों को प्रस्तुत किया।
भाषण प्रतियोगिता में एम जे के गर्ल्स इंटर कॉलेज के विज्ञान संकाय की बारहवीं कक्षा की छात्रा श्वेता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उनका चयन राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता केलिए किया गया है।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री उमाशंकर पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर डॉ. लाल बाबू गुप्ता (डिप्टी मेयर), पूर्व मेयर श्री प्रकाश अस्थाना, श्री सुधांशु रंजन जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा श्री उमेश कुमार, डीपीओ स्थापना श्री ब्रजेश कुमार, श्री शकील अहमद, श्री सुशील कुमार, विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच देखकर मन प्रसन्न हुआ। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar