प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 08/10/2026 को जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत निर्माणाधीन वृहत फीस फीड मिल (क्षमता 20 टन प्रतिदिन) का निरीक्षण किया गया। साथ ही (7) सात टैंक वायोफ्लाक में हो रहे मत्स्य पालन तथा RAS टैंक मे हो रहे मत्स्य पालन तथा मुख्यमंत्री मात्स्यिकी विकास योजना अन्तर्गत हो रहे झींगा पालन का निरीक्षण कि गया। लाभुक श्री जमशेद आलम एवं श्री दिलजेव खान ग्राम+पोस्ट - बथना,अंचल केसरिया के द्वारा बतलाया गया कि फिश फीड का उत्पादन एक सप्ताह में प्रारंभ हो जायगा। जिसका लाभ स्थानीय मत्स्य पालको को मिलेगा जिन्हें उन्नत किस्म का मुख्य आहार उचित दर पर उपलब्ध होगा।
वायोफ्लाक टैंक एवं RAS के संबंध में बतलाया गया कि यह पद्धति कम जगह में अधिक मत्स्य उत्पादन के लिय उपयोगी है।
वायोफ्याक टैंक की क्षमता 15000 लीटर जल संचयन की रहती है जिसमें सलाना 1200 kg से 1500 kg मत्स्य उत्पादन किा जा सकता है। जिससे प्रतिवर्ष 5 में 6 लाख रुपए सनाना शुद्ध मुनाफा हो जाता है।इस अवसर पर जिला मत्सय पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण,कनीय अभियंता, जिला मत्स्य कार्यालय एवं मत्स्य विकास पदाधिकारी केसरिया भी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Animal And Fisheries Resources Department, Government of Bihar