Public App Logo
सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की चेयरमैन अमिता यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल, CO रवीना गुप्ता, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव उर्फ़ सोनू, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। - Chapra News