बूस्टर के उपयोग पर 16 अगस्त को एक घंटे बिजली रहेगीं बंद :
जालोर में पेयजल आपूर्ति के दौरान बूस्टर चलाने से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने की समस्या को देखते हुए विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 16 अगस्त को सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक गांधी चौक और सरदार पटेल मार्ग क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता के पत्र के आधार पर यह व्यवस्था की गई है। विभाग ने आमजन से पेयजल आपूर्ति के समय बूस्टर का उपयोग नहीं करने की अपील की है।
Jalor, Jalor | Aug 15, 2026