नवनियुक्त कार्मिक सेवा भाव से करें कार्य : गर्ग जालोर। जालोर क्लब में रविवार को जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र व वेलकम किट वितरित किए। गर्ग ने कार्मिकों से निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम में अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव व विकास कार्यों के शिलान्यास का लाइव प्रसारण भी देखा गया। नोडल अधिकारी भंवरलाल परमार ने बताया कि विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 82 कार्मिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Jalor, Jalor | Aug 16, 2026