डीजीपी अजय सिंघल ने 1930 टीम को दी बधाई
हरियाणा पुलिस के डीजीपी श्री अजय सिंघल ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की बैंक फॉलो-अप टीम की प्रभावी कार्रवाई और संबंधित बैंकिंग चैनल के साथ प्रभावी समन्वय की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में समय सबसे महत्वपूर्ण है और शुरुआती स्तर पर की गई कार्रवाई से ठगी की राशि को सुरक्षित कराने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि साइबर फ्रॉड की स्थिति में घबराने या देरी करने के बजाय तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि संबंधित एजेंसियों और बैंकिंग संस्थानों के साथ तत्काल कार्रवाई की जा सके।