सासाराम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी में छात्रा आकृति कुमारी ने झांसी की रानी की भूमिका निभाकर प्रथम स्थान हासिल किया, जिसकी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगनाओं के योगदान और देशभक्ति का संदेश दिया गया।