देवरिया में 26 जून को सीएम का संभावित आगमन, डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच किया निरीक्षण, शुरू हुई तैयारी
---------------------------------
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जून के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरांव पहुंची और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 26 जून को प्रस्तावित है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों ने पकड़ी-बरांव मार्ग के समीप प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच व्यवस्था, जनसभा स्थल, हेलिपैड और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।
#deoria #UttarPradesh #देवरिया Yogi Adityanath BJP Uttar Pradesh
Deoria, Deoria | Jun 22, 2026