
रामराजा मल्टी स्टेट एग्रो को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड द्वारा मूंगफली बीज वितरण एवं उन्नत बीज अनुसंधान कार्यक्रम का शुभारंभ
--
रामराजा मल्टी स्टेट एग्रो को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड किसानों के हित में निरंतर कार्य करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। सोसायटी का उद्देश्य किसानों की उत्पादकता बढ़ाना, वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना तथा उन्हें नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ना है।
इसी क्रम में जिला निवाड़ी के टेहरका ग्राम में 37 किसानों को 40-40 किलोग्राम प्रमाणित मूंगफली बीज उपलब्ध कराया गया। इस योजना का लाभ लेने हेतु किसानों से ₹500 का सदस्यता शुल्क लिया गया, जिसके माध्यम से उन्हें सोसायटी का सदस्य बनाया गया।
यह बीज वितरण रामराजा मल्टी स्टेट एग्रो को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड द्वारा स्वयं संचालित मूंगफली अनुसंधान एवं प्रदर्शन (Research & Demonstration) कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। यह योजना कृषि विभाग की किसी शासकीय योजना का हिस्सा नहीं है, बल्कि सोसायटी के स्वयं के प्रयासों एवं संसाधनों से किसानों तक उन्नत गुणवत्ता वाले बीज पहुँचाने की एक विशेष पहल है।
इसके साथ ही सोसायटी द्वारा मूंगफली सहित अन्य फसलों की नई एवं उन्नत किस्मों पर अनुसंधान किया जा रहा है। चयनित वैरायटियों का किसानों के खेतों पर फील्ड डेमो (Field Demonstration) स्थापित कर उनकी उपज, गुणवत्ता एवं स्थानीय परिस्थितियों में प्रदर्शन का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा रहा है। इन परीक्षणों के आधार पर भविष्य में किसानों के लिए अधिक उत्पादक एवं क्षेत्रानुकूल किस्मों का चयन किया जाएगा।
सोसायटी का उद्देश्य डेमो एवं एक्सटेंशन गतिविधियों के माध्यम से उन्नत एवं प्रमाणित बीजों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाना है, ताकि किसान नई कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी फसल उत्पादन, गुणवत्ता एवं आय में वृद्धि कर सकें। इस पहल के अंतर्गत किसानों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, फसल प्रबंधन, बीज उपचार एवं वैज्ञानिक खेती से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari