
#कहानी_बदलाव_की
▶️प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से आत्मनिर्भर बनीं अनीता पाटीदार
▶️आटा मिल से दे रहीं 10 लोगों को रोजगार
▶️प्रतिमाह 2 लाख 88 हजार की हो रही आमदनी..
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से ग्राम फेंटी, तहसील नलखेड़ा निवासी श्रीमती अनीता पाटीदार ने आटा मिल की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माध्यम से संचालित योजना के तहत श्रीमती अनीता पाटीदार ने 30 लाख रुपये की लागत से आटा मिल इकाई स्थापित की, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान विभाग द्वारा प्रदान किया गया। इकाई में प्रति घंटा 6 क्विंटल गेहूं की पिसाई क्षमता है। हितग्राही द्वारा 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं क्रय कर 300 रुपये प्रति क्विंटल प्रोसेसिंग लागत के साथ कुल 2900 रुपये लागत पर तैयार आटे को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से नलखेड़ा सहित अन्य बाजारों में विक्रय किया जा रहा है। इससे प्रति क्विंटल 200 रुपये के लाभ के साथ प्रतिमाह लगभग 2 लाख 88 हजार रुपये की आय अर्जित हो रही है।
इस इकाई से स्थानीय स्तर पर 5 श्रमिकों को प्रत्यक्ष एवं मार्केटिंग, कच्चा माल व्यवस्था सहित कुल 10 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है। लाभार्थी ने बताया कि योजना से उन्हें व्यवसाय प्रारंभ करने में सहायता मिली तथा वर्तमान में इकाई सफलतापूर्वक संचालित है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त किया है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#agarmalwa
#आगरमालवा