गोरिहर बस स्टैंड में दुकानों में घुसा बारिश का पानी
छतरपुर। सुबह से हुई लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बस स्टैंड में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से चारों ओर पानी भर गया और स्थिति स्विमिंग पूल जैसी नजर आई। पानी में बच्चे वाहनों के ट्यूब के सहारे तैरते दिखाई दिए, जबकि बस स्टैंड की कई दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। बताया जा रहा है कि बारिश से पहले बस स्टैंड की पुलिया और नालियों की सफाई नहीं कराई गई, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। जलभराव के चलते कई घंटे तक आवागमन और यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि आगामी बारिश में हालात और खराब न हों। PRO Jansampark Chattarpur Bundeli Bauchhar Vardaan Express समय एक्सप्रेस बुंदेली भौकाल पत्रकार संदीप विश्वकर्मा पन्ना