बिलासपुर:8.55 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, एक आरोपी पर पहले से NDPS के 7 मामले दर्ज
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की SDT टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए NH-205 पर स्वारघाट के दवाट में नाकाबंदी के दौरान 8.55 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी आदतन नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ पहले भी ND&PS Act के तहत 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगामी जांच जारी है।
#Bilaspur #Swarghat #Dawat #Chitta #DrugSmuggling #NDPSAct #BilaspurPolice #HimachalNews #DrugFreeHimachal #UTHimachal #UTNews