
गोहद थाना पुलिस ने चोरी गई एक मोटर साईकिल जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15.08.2026 को फरियादी द्वारा गोहद थाना आकर हीरो होण्डा स्पेलेण्डर मोटर सायकिल क्र.MP30 MD4402 के चोरी होने के संबंध मे रिपोर्ट लिखाई। जिस पर से थाना गोहद पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में व एसडीओपी महेन्द्र कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहद के नेतृत्व में जिला भिण्ड में चोरी गई मोटर साईकिल एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु टीम गठित की गयी।विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिरो को सक्रिय किया जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 17.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मय चोरी गई मोटर साईकिल के बीज गोदाम फार्म के पीछे नहर की पटरी गोहद से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी गई मोटर साईकिल जप्त की गई आरोपी को गिरफ्तार कर गोहद न्यायालय पेश किया गया।इस दौरान निरीक्षक नरेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी गोहद, प्रधान आरक्षक रामनिवास दीक्षित, आरक्षक बृजेश शर्मा,सागर सिंह, योगेन्द्र सिंह तोमर,भानू तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका है।