हैण्डलूम पार्क चन्देरी में दुकानें किराये पर लिये जाने हेतु आवेदन 25 जुलाई तक
--
चन्देरी डेव्हलपमेन्ट सोसायटी फॉर हैण्डलूम वीवर्स समिति चन्देरी द्वारा हैण्डलूम पार्क चन्देरी जिला अशोकनगर में स्थित 05 दुकानों हेतु हाथकरघा उद्योग के क्षेत्र में संलग्न स्वसहायता समूह एवं 01 फूड जोन किराये पर दिये जाने हेतु फूड के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो इस प्रकार के स्वसहायता समूह से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। चन्देरी के स्थानीय इच्छुक स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित चन्देरी साडी एवं ड्रेस मटेरियल का प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु तथा फूडजोन कैन्टीन के संचालन हेतु अपना आवेदन 25 जुलाई 2026 को दोपहर 2.00 बजे तक सहायक संचालक हाथकरघा / सचिव, एस.पी.व्ही. चन्देरी के कार्यालय में जमा कर सकते है। किराये पर दुकान एवं फूडजोन लेने हेतु नियम एवं शर्तों का अवलोकन एंव जानकारी कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
#ashoknagar