तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन–2026
मतदान के प्रति उत्साह, लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास!
तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है। मतदाता शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
लोकतंत्र की मजबूती में हर मत की अहम भूमिका है।
District Administration Sitamarhi Sitamarhi Police Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India