बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन–2026 के तहत जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान की स्थिति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
District Administration Sitamarhi Sitamarhi Police Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar