चेक बाउंस मामलों का दोषसिद्ध उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
रोहड़ू। पुलिस उपमंडल रोहड़ू की PO Cell टीम ने कार्रवाई करते हुए एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजेश (32 वर्ष), निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत चेक बाउंस से जुड़े चार मामले लंबित थे। इनमें से तीन मामलों में न्यायालय द्वारा आरोपी को एक-एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई जा चुकी थी। इसके बावजूद आरोपी फरार चल रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय रोहड़ू ने उसे उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित कर दिया था।
PO Cell ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, शिमला