
बागपत साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई
अश्लील एवं बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) से जुड़े वीडियो प्रसारित करने वालों पर शिकंजा
बागपत साइबर सेल ने सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अश्लील एवं बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की है।
साइबर सेल को प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्राप्त तकनीकी जानकारी, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, IMEI एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।
पुलिस के अनुसार, ऐसे मामलों में शिकायतकर्ता की पहचान सामने न आने के बावजूद आधुनिक तकनीकी जांच के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचना संभव हुआ है। अब तक इस संबंध में साइबर क्राइम थाना बागपत में 09 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा चुकी है।
बागपत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अश्लील या बाल यौन शोषण सामग्री दिखाई दे, तो उसे साझा न करें और तुरंत संबंधित प्लेटफॉर्म या पुलिस को सूचना दें।
#Baghpat #BaghpatPolice #CyberCrime #CSAM #ChildSafety #UPPolice #CyberCell #SocialMedia #DigitalSafety #BaghpatNews
Baghpat Police
Baghpat, Bagpat | Jul 11, 2026