Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

आदिवासी दिवस पर कथित टिप्पणी के विरोध में पावटा में प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका आदिवासी अस्मिता और सम्मान से समझौता नहीं : सुरेंद्र मीणा पावटा। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की कथित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को पावटा कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्राचीन श्रीराम मंदिर के सामने मुख्य चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी की और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मास्टर जगदीश प्रसाद मीणा ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और पहचान को लेकर जागरूक है। उन्होंने कहा कि समाज की भावनाओं से जुड़े किसी भी विषय पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। राजस्थान कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के महासचिव सुरेंद्र मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और इतिहास राजनीतिक विवाद का विषय नहीं हैं। समाज अपने सम्मान और अस्मिता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। सुरेंद्र मीणा ने कहा कि आदिवासी समाज ने देश की संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से कथित टिप्पणी को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज को शुभकामनाएं नहीं दिए जाने को भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जगदीश मीणा ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और संस्कृति से जुड़े विषयों पर राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे को हल्के में नहीं लिया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कथित टिप्पणी का विरोध किया तथा प्रतीकात्मक पुतला दहन कर सार्वजनिक माफी की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज आगे भी उठाता रहेगा। इस दौरान कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहिताश बसेठिया, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला महासचिव बाबूलाल सैनी, सुरेश शर्मा, महेश मीणा, सुनील मीणा, विपिन मीणा, मोहन मीणा, सुलतान यादव, महेंद्र मीणा, अमित मीणा, नितेश कुमार, निशांत मीणा, गगन मीणा, दीपक मीणा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के गणमान्यजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। #विश्वआदिवासीदिवस #पावटा #आदिवासीसमाज #आदिवासीअस्मिता #आदिवासीअधिकार #Pavata #RajasthanNews #KotputliBehror

Shamgarh, Mandsaur | Aug 16, 2026

MORE NEWS

आदिवासी दिवस पर कथित टिप्पणी के विरोध में पावटा में प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका आदिवासी अस्मिता और सम्मान से समझौता नहीं : सुरेंद्र मीणा पावटा। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की कथित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को पावटा कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्राचीन श्रीराम मंदिर के सामने मुख्य चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी की और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मास्टर जगदीश प्रसाद मीणा ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और पहचान को लेकर जागरूक है। उन्होंने कहा कि समाज की भावनाओं से जुड़े किसी भी विषय पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। राजस्थान कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के महासचिव सुरेंद्र मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और इतिहास राजनीतिक विवाद का विषय नहीं हैं। समाज अपने सम्मान और अस्मिता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। सुरेंद्र मीणा ने कहा कि आदिवासी समाज ने देश की संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से कथित टिप्पणी को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज को शुभकामनाएं नहीं दिए जाने को भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जगदीश मीणा ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और संस्कृति से जुड़े विषयों पर राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे को हल्के में नहीं लिया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कथित टिप्पणी का विरोध किया तथा प्रतीकात्मक पुतला दहन कर सार्वजनिक माफी की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज आगे भी उठाता रहेगा। इस दौरान कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहिताश बसेठिया, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला महासचिव बाबूलाल सैनी, सुरेश शर्मा, महेश मीणा, सुनील मीणा, विपिन मीणा, मोहन मीणा, सुलतान यादव, महेंद्र मीणा, अमित मीणा, नितेश कुमार, निशांत मीणा, गगन मीणा, दीपक मीणा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के गणमान्यजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। #विश्वआदिवासीदिवस #पावटा #आदिवासीसमाज #आदिवासीअस्मिता #आदिवासीअधिकार #Pavata #RajasthanNews #KotputliBehror - Shamgarh News