
सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और विधायक डॉ. जनक राज 12 से 17 सितंबर तक करेंगे पांगी का प्रवास, कार्यकर्ताओं व जनता से करेंगे संवाद
पांगी। भारतीय जनता पार्टी मंडल पांगी द्वारा राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार तथा पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज के आगामी पांगी प्रवास का कार्यक्रम जारी किया गया है। दोनों नेता 12 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक पांगी क्षेत्र के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों, संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों से संवाद करेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 12 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे ग्राम शौर में सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और विधायक डॉ. जनक राज का आगमन एवं स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात्रि ठहराव शौर में रहेगा।
13 सितंबर को सुबह 9 बजे मिन्धल माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद सुबह 11 बजे चैरी विश्राम गृह में भाजपा मंडल पांगी की बैठक आयोजित होगी। दोपहर 1 बजे स्थानीय स्तर की संस्थाओं एवं प्रमुख लोगों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के दोपहर 3 बजे पांगी से मनाली की ओर प्रस्थान का कार्यक्रम है। वहीं शाम 5 बजे ग्राम पंचायत रेई के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता बैठक होगी, जिसमें विधायक डॉ. जनक राज भी मौजूद रहेंगे। रात्रि ठहराव चैरी विश्राम गृह में होगा।
14 सितंबर को सुबह 9 बजे शीतला माता मंदिर में दर्शन के बाद 10 बजे पंचायत क्षेत्र लुज के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे धरवास में धरवास, कुठाह और चालोली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे सुराल में कार्यकर्ता बैठक एवं दोपहर भोजन का कार्यक्रम रहेगा। रात्रि ठहराव किलाड़ में होगा।
15 सितंबर को सुबह 10 बजे इको टूरिज्म भवन किलाड़ में ग्राम केंद्र किलाड़ की बैठक होगी, जिसमें महलियत-1, महलियत-2, सेरी और कोठी क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे हुडान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं दोपहर भोजन होगा। शाम 4 बजे पोलिंग बूथ सेरी भटवास के कार्यकर्ताओं की कवास गांव में बैठक के साथ स्थानीय लोगों से संवाद किया जाएगा।
16 सितंबर को सुबह 9 बजे सांसद एवं विधायक बाल आश्रम किलाड़ पहुंचकर बच्चों से संवाद करेंगे। दोपहर 12 बजे पुंटो में कार्यकर्ता बैठक एवं दोपहर भोजन का कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे मुख्य बाजार किलाड़ में स्थानीय जनता से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया जाएगा। रात्रि ठहराव किलाड़ में रहेगा।
प्रवास के अंतिम दिन 17 सितंबर को सुबह 8 बजे किलाड़ से चंबा के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित है।
भाजपा मंडल पांगी के अनुसार इस प्रवास के दौरान पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेता जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। लगातार कई दिनों तक चलने वाले इस व्यापक प्रवास को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पांगी क्षेत्र में पार्टी के जनसंपर्क अभियान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#Pangi #HimachalPradesh #BJP #DrJanakRaj #SikanderKumar हिम संदेश Pangi Valley Pangi Live News Pangi News Today
Saach, Chamba | Sep 10, 2026