#रमेशचन्द्_शर्मा_सीबीईओ_पद_पर_नियुक्त____
#करीब___22_महीने_बाद_सीबीईओ_कार्यालय_को_मिला_नया_मुखिया____________________________
#बृजनगर_________
कस्बे में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कार्यालय में शनिवार को रमेश चंद शर्मा ने सीबीईओ पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय स्टाफ से परिचय लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।
सीबीईओ का पद 15 अगस्त 2024 से रिक्त चल रहा था और
एसीबीईओ सियाराम गुर्जर कार्यवाहक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य सरकार ने राजकीय विद्यालय बेलारा कलां के प्रधानाचार्य रमेश चंद शर्मा को पदोन्नत कर सीबीईओ नियुक्त किया है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी और उच्च माध्यमिक कर्मचारी मौजूद रहे।