98 किसानों के लिए 5.03 लाख रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत, 76 किसानों के भुगतान की प्रक्रिया जारी
===
जिले के जयसिंहनगर तहसील क्षेत्र में जंगली हाथियों के विचरण से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। हाथियों द्वारा फसल को क्षति पहुंचाए जाने से क्षेत्र के 19 गांवों के 174 किसान प्रभावित हुए हैं। प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा वितरण की कार्यवाही की जा रही है।
जंगली हाथियों से धान की फसल को हुई क्षति के एवज में कुल 5 लाख 3 हजार 800 रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से अब तक 1 लाख 4 हजार 300 रुपये की राशि प्रभावित किसानों को वितरित की जा चुकी है।
कुल 174 प्रभावित किसानों में से 98 किसानों की फसल क्षति की मुआवजा राशि स्वीकृत कर दी गई है। वहीं, शेष 76 किसानों की फसल का सर्वे कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इन किसानों को मुआवजा भुगतान की स्वीकृति संबंधी कार्यवाही प्रचलन में है।
#shahdol