
Ghanshyampur News | सब्जी तोड़ने के विवाद में महिला का मंगलसूत्र छीनने का आरोप | 5 लोगों पर FIR दर्ज
------ DBN LIVE --------------
घनश्यामपुर थाना में 7 जून 2026 को केस कांड संख्या 187/26 दर्ज हुआ है। आरोप है कि अमीरी यादव पिता तिरपित यादव,सालो देवी पति अमीरी यादव,राधेश्याम यादव पिता अमीरी यादव , रेखा देवी पति राधेश्याम यादव सभी ग्राम मिश्रोलिया थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा एवं ललित यादव पिता दिनेश यादव ग्राम कालाडीह थाना बिरौल जिला दरभंगा ने जबरन घर मे घुसकर मारपीट की व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। ऐसा आरोप आवेदिका रामपरी देवी पति जगदीश यादव ने अपने आवेदन में लिखा है। आगे रामपरी देवी ने अपने आवेदन में ललित यादव के ऊपर कई संगीन आरोप भी लगाई है F.I.R के मुताबिक ललित यादव रामपरी देवी के साथ घर मे घुसकर गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू ही नही हुआ बल्कि उसने रामपरी देवी का मंगलसूत्र भी छीनकर भाग निकला। बताया जाता है ललित यादव बीते कई वर्षों से मिश्रोलिया में रहकर कोचिंग सेंटर चला रहा है।आवेदिका ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ उचित कानूनी करवाई की मांग की है। उधर घनश्यामपुर थाना ने आवेदन के बाद त्वरित कारवाई करते हुए घनश्यामपुर केस कांड संख्या 187/26 दर्ज किया है। आगे की कारवाई जारी है।
#Ghanshyampur #DarbhangaNews #BiharNews #FIR #BreakingNews #CrimeNews #ViralNews #Mishroliya #GhanshyampurThana #LatestNews #dbnlive
Bihar, India | Jun 9, 2026