ब्रह्मांड की उम्र है 1380 करोड़ साल, और ये कोई अंदाजा नहीं है, वैज्ञानिकों ने इसे नापा है।
पहला सबूत - हबल ने देखा कि सारी गैलेक्सी हमसे दूर भाग रही हैं। मतलब पहले सब एक ही जगह पर थीं। जैसे वीडियो को रिवाइंड करो तो सब एक पॉइंट पर आ जाता है, वही था बिग बैंग। उसी भागने की स्पीड से उल्टा हिसाब लगाकर उम्र निकली।
दूसरा सबूत और भी सॉलिड है। बिग बैंग के 3.8 लाख साल बाद जो पहली रोशनी निकली थी, वो आज भी पूरे आसमान में है। इसे CMB कहते हैं। Planck सैटेलाइट ने उस रोशनी की फोटो खींची, और उस फोटो के पैटर्न से कंप्यूटर ने बता दिया ब्रह्मांड 13.8 बिलियन साल पुराना है।
अब सोचो इन 1380 करोड़ सालों में क्या हुआ। शुरू के 3 मिनट में सिर्फ हाइड्रोजन बना, 40 करोड़ साल बाद पहले तारे जले, 900 करोड़ साल बाद हमारा सूरज और धरती बनी, और आज से बस कुछ लाख साल पहले हम इंसान आए।
मतलब हम ब्रह्मांड की पूरी फिल्म के आखिरी एक सेकंड में एंट्री मारे हैं, और खुद को पूरी फिल्म का हीरो समझ रहे हैं।
Bihar, India | Nov 13, 2026