Public App Logo
श्रद्धांजलि एवं पर्यावरण संरक्षण 🙏🌳 भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर चौधरी बंसीलाल अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अटल जी को नमन करते हुए एक पेड़ लगाया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. बलवान सिंह, डॉ. श्वेताभ रंजन सहित अस्पताल के चिकित्सक भी उपस्थित रहे। अटल जी का जीवन पर्यावरण प्रेम और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। आइए, हम सब उनके आदर्शों पर चलते हुए धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। शत्-शत् नमन 🇮🇳 - घनश्याम सर्राफ विधायक, भिवानी - Bhiwani News